{"_id":"691f74d09b0797a8030e889f","slug":"the-delegation-of-safai-karmachari-sangh-met-the-urban-development-minister-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124595-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नगर विकास मंत्री से मिला सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नगर विकास मंत्री से मिला सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ का प्रांतीय मंडल प्रदेश अध्यक्ष मानिकलाल नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर विकास मंत्री एके शर्मा के लखनऊ स्थित आवास पर व्यक्तिगत सहायक केवीएल श्रीवास्तव व प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, समाज कल्याण मंत्री अरुण से मिला। मांगपत्र सौंप कर निकायों के आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजेंद्र सहदेव, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील लश्करी, जिलाध्यक्ष संभल अजय कुमार राजवर, जिलाध्यक्ष झांसी धीरज चंडारिया, सुभाष कुमार उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अजय कुमार राजवर ने बताया कि मांगपत्र में कहा गया कि सरकार की घोषणा को कई महीने बीत जाने पर भी प्रदेश भर की स्थानीय निकायों में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन को 20 हजार नहीं किया गया है।
इसके अलावा वर्ष 2006 के संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित स्थायी करने और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये का शासनादेश जारी करने की मांग की है। शासनादेश जारी करने हेतु तथा नगर विकास मंत्री जी से वार्ता बैठक का आश्वासन दिया। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से मिलकर 50 प्रतिशत एससी/एसटी आरक्षण में से वाल्मीकि समाज व स्वच्छकार समाज को अलग दिए जाने का प्रस्ताव भेजा जाए।