{"_id":"6aaeef757e2876b43b07eeb5","slug":"three-nights-of-continuous-thefts-goods-worth-lakhs-stolen-from-two-houses-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140727-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन रातों से लगातार चोरी की वारदातें, दो घरों से लाखों का माल साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन रातों से लगातार चोरी की वारदातें, दो घरों से लाखों का माल साफ
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू और ओबरी गांव में लगातार तीन रातों से चोरी की वारदातें हो रही हैं। शुक्रवार रात भी चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। इन घटनाओं से गांवों में दहशत का माहौल है।
शुक्रवार रात करीब दो बजे चोर सबसे पहले मतावली पट्टी जग्गू पहुंचे। उन्होंने मोहम्मद यूनुस के घर में घुसकर अलमारी तोड़ने का प्रयास किया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर चोर खाली हाथ भाग निकले। पड़ोसी फईम के घर से 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। कुल करीब दो लाख रुपये का सामान गायब था। इसके बाद चोरों ने हरीश और सोनू सैनी के घरों में भी सेंध लगाने की कोशिश की। हालांकि, परिजनों के जागने और ललकारने पर उन्हें वहां से भी भागना पड़ा।
इन लगातार चोरी की घटनाओं से गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रातभर जागकर पहरेदारी करने को मजबूर हैं। भागते हुए एक चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
ओबरी में महिला के कान से कुंडल खींचे
ग्रामीण अभी सोए भी नहीं थे कि ग्राम प्रशासक कमलेश देवी के घर चोर पहुंच गए। ग्रामीणों की सजगता के चलते वहां भी वे वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे और लोगों को आता देख जान बचाकर भाग निकले। वहीं बृहस्पतिवार की रात चोरों ने ओबरी गांव में भट्टा कारोबारी चौधरी ताहिर के घर को निशाना बनाया। कमरे का ताला मजबूत होने से नहीं टूटा तो आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी के अंदर सो रही उनकी पत्नी असमीना खातून के कानों से सोने के चार कुंडल खींचकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर पति ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में गायब हो गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।