{"_id":"6aaeefa421df13661e055004","slug":"concern-was-expressed-regarding-the-problems-faced-by-sugarcane-farmers-and-a-demand-was-raised-for-the-government-to-pay-attention-to-the-issue-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-140702-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गन्ना किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई, सरकार से ध्यान देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गन्ना किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई, सरकार से ध्यान देने की मांग उठाई
विज्ञापन
सिरसी। बिलारी रोड स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह शामिल हुए। उन्होंने किसानों और मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार व्यक्त किए।
सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग का किसान परिवार से सीधा संबंध है। किसान आज बढ़ती लागत, अनियमित मौसम, कर्ज, बिचौलियों के शोषण, भुगतान में देरी और तकनीकी जानकारी के अभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सिंह ने गन्ना किसानों की समस्याओं पर विशेष चिंता जताई।
उन्होंने गन्ना किसानों को समय पर भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी तथा बकाया भुगतान ब्याज सहित करने की मांग उठाई। कहा कि गन्ना किसान वर्षों से कर्ज के बोझ तले दबे हैं। समय पर भुगतान होने से किसानों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, जिला प्रभारी करतार सिंह, पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, हसन मेंहदी, अहरार, दावर अब्बास आदि रहे। दूसरी ओर, गांव हजरतनगर गढ़ी में चौधरी फार्म हाउस में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने किसानों को संबोधित किया।