फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Did the mother and son lose their lives out of greed for land and a house?

Sambhal News: कहीं जमीन और मकान के लालच में तो नहीं गई मां-बेटे की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Did the mother and son lose their lives out of greed for land and a house?
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी राकेश कुमार (35) और उनकी मां नेक्सी देवी (65) की हत्या का कारण 10 बीघा जमीन और एक मकान बताया जा रहा है। यह दोनों संपत्तियां करीब 1.20 करोड़ रुपये की होने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन

हत्या का आरोप मृतक की बहन माया और पत्नी विमला देवी ने लगाया है। पीड़ितों ने सीओ बहजोई स्तुति सिंह से मुलाकात की और गहनता से जांच पड़ताल कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ का कहना है कि मृतक की पत्नी ने अपने पति के घर के एक व्यक्ति पर जमीन और मकान के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

11 सितंबर की सुबह 7 बजे गांव भवन के पास राकेश कुमार और उनकी मां नेक्सी देवी का शव मिला था। नजदीक में एक ई-रिक्शा मिला था। जिसके नंबर के माध्यम से मृतकों की पहचान हो सकी थी। मौके पर राकेश के बड़े भाई किशनपाल ने पुलिस को बताया था कि उसका भाई अविवाहित था और मां को दवाई दिलाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हादसा मानते हुए कार्रवाई को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया था। हादसे की सूचना पर पहुंची विमला देवी को यह जानकारी हुई कि उसके पति को अविवाहित बताया गया है तो उन्होंने थाने पहुंच गईं पूरी जानकारी दी। पुलिस ने जांच का हवाला दिया था लेकिन कार्रवाई में तेजी नहीं आई। इसके बाद ही शनिवार को सीओ से मुलाकात की है।
विमला देवी ने बताया कि वह अपनी 14 साल की बेटी सेजल के साथ अलीगढ़ में रहती हैं। उन्हें 11 सितंबर की रात पति और सास की मौत की खबर मिली थी। विमला ने बताया कि उनके पति के हिस्से की एक करोड़ रुपये की दस बीघा जमीन और 20 लाख रुपये का मकान है। घर के एक व्यक्ति ने जमीन और मकान हड़पने के लिए हत्या कराई है और इसलिए ही पुलिस को अविवाहित होने की जानकारी दी थी।


मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मिले हैं। हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
स्तुति सिंह, सीओ, बहजोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed