फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Encroachment on sewer tanks, choked lines, and sewage entering homes.

Sambhal News: सीवर टैंक पर अतिक्रमण, लाइन चोक, घरों में घुस रहा गंदा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on sewer tanks, choked lines, and sewage entering homes.
चंदौसी। आवास विकास कॉलोनी योजना संख्या-01 में सीवर लाइन चोक होने और सीवर टैंक पर अवैध अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यहां एक मकान मालिक द्वारा सीवर टैंक को अपने भवन में शामिल कर अवैध निर्माण करने और पिछले एक माह से सीवर लाइन चोक होने से कॉलोनी वासियों का जीना दूभर हो गया है। घरों में शौच और गंदा पानी घुस रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मामले में डीएम अंकित खंडेलवाल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी अजय मिश्रा ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि एक मकान मालिक द्वारा नगर पालिका के सीवर टैंक पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी सूचना समय पर नगर पालिका परिषद चंदौसी और आवास विकास परिषद मुरादाबाद को दी गई। इस पर नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमणकर्ता को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि नगर पालिका कोर्ट का हवाला देकर कार्रवाई रोक रही है, जबकि न्यायालय ने किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई है।
विज्ञापन


आरटीआई का जवाब तक नहीं दिया

शिकायतकर्ता ने बताया कि कॉलोनी में समय-समय पर सीवर लाइन चोक होने की समस्या बनी रहती है। नगर पालिका के जेई और सूचना अधिकारी द्वारा आरटीआई का जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। कई बार फोन और व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने जिलाधिकारी से सीवर टैंक पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने, लापरवाह अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाने, चोक सीवर लाइन की मशीन भेजकर सफाई कराकर सार्वजनिक नल की निकासी को दुरुस्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सीवर लाइन की सफाई का कार्य शुक्रवार से ही शुरू करा दिया गया है। 20-22 साल पुरानी लाइन है। एक दो दिन में समस्या का पूरी तरह से समाधान करा दिया जाएगा। - सत्येंद्र प्रकाश, ईओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed