फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhals babarala get 7th rank in ganaga tawn in sawachhata abhiyan in country

स्वच्छता की गंगा टाउन श्रेणी में बबराला देश में 7वं स्थान पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
sambhals babarala get 7th rank in ganaga tawn in sawachhata abhiyan in country
संभल। गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 का परिणाम घोषित हुआ। इसमें संभल जिले की नगर पंचायत बबराला को गंगा टाउन 50 हजार से कम आबादी वाले श्रेणी में देशभर में सातवां स्थान मिला। देशभर में सातवां स्थान पाकर बबराला ने जिले का परचम लहराया है। दरअसल बबराला में गंगा किनारे एक घाट और दो सोलिड वेस्ट क्षेत्र पाए गए हैं। इसके अलावा सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि बबराला किनारे बहने वाली गंगा में कोई नाला नहीं गिर रहा।
विज्ञापन

कूड़े को खुले में नहीं फेंका जा रहा है। गंगा की सतह पर प्लास्टिक आदि बहती नहीं पाई गई है। गंगा किनारे स्वच्छता को लेकर जागरूकता के स्लोगन लिखे हैं। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। इसके आधार पर ही चयन किया गया। गंगा किनारे बसे 97 शहरों के आधार पर यह सर्वेक्षण किया गया। जबकि नगर पंचायत बबराला को नोर्थ जोन में 551 व प्रदेश में 348 वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

मालूम हो गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से पूरी देखरेख की गई। इसका परिणाम यह रहा है कि नगर पंचायत ने गंगा को स्वच्छ रखकर सातवां स्थान हासिल किया। गुन्नौर उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में जो बबराला को स्थान मिला है वह सराहनीय है। आने वाले समय में इससे भी बेहतर किया जाए जिससे गंगा को स्वच्छ रखने के साथ ही रैंक भी ज्यादा अच्छी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed