फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shri Haribaba Bandh Dham Trust embroiled in controversy; committee formed for inquiry.

Sambhal News: विवादों में श्री हरिबाबा बांध धाम ट्रस्ट, जांच के लिए समिति गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Haribaba Bandh Dham Trust embroiled in controversy; committee formed for inquiry.
गवां । गवां के प्रसिद्ध श्री हरि बाबा बांध धाम ट्रस्ट में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। ट्रस्ट दो धड़ों में बंट गया है और दोनों गुट एक-दूसरे पर धन की हेराफेरी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। ट्रस्ट के पांच सदस्यों ने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके फर्जी आधार कार्ड और फर्जी शपथपत्र लगाकर चोरी-छिपे ट्रस्ट का नवीनीकरण करा लिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में हुए नवीनीकरण को लेकर ट्रस्ट के सदस्य अवधेश कुमार सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार अग्रवाल, अभय प्रताप सिंह और आशुतोष प्रताप सिंह ने बगावत कर दी है। सदस्यों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उन्हें एक रुपये का भी आय-व्यय का ब्योरा नहीं दिया गया। बांध धाम पर आने वाला चढ़ावा, दानपात्र की रकम और ट्रस्ट की जमीन से होने वाली लाखों की आय कहां जा रही है, किसी को पता नहीं।
विज्ञापन

सदस्य अवधेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट की जमीन पर पैदा हुए गन्ने की फसल को कुछ पदाधिकारियों ने अपने निजी नाम पर बेच दिया और पैसा हजम कर लिया। पारदर्शिता खत्म होने से नाराज सदस्यों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से की गई है। सदस्यों ने निष्पक्ष जांच और वित्तीय ऑडिट की मांग की है। शिकायत के बाद प्रशासन भी हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
दूसरे गुट का पलटवार, कहा- दूसरा खाता खोलकर किया गबन
दूसरी तरफ ट्रस्ट के उपमंत्री विशंबर पाठक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण सभी सदस्यों की सहमति से हुआ है, कोई फर्जी दस्तावेज नहीं लगा। दानपात्र महीने के अंत में सबके सामने खोला जाता है और मुंशी द्वारा पूरा हिसाब रजिस्टर में लिखा जाता है। उपमंत्री ने पलटवार करते हुए आरोप लगाने वाले गुट पर ही बड़ा बम फोड़ा। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2021 में इन चार लोगों ने ट्रस्ट का पहले से खाता होने के बावजूद एक दूसरा गुप्त बैंक खाता खुलवा लिया था। बांध की जमीन के गन्ने की पूरी रकम उसी नए खाते में मंगाई गई, जिसका हिसाब आज तक नहीं दिया गया। अब उसी को छिपाने के लिए यह हंगामा किया जा रहा है।


शिकायत मिली है। उसके आधार पर ही तीन सदस्यीय समिति का गठन कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। समिति के अध्यक्ष एडीएम हैं। जो भी आरोप लगाए गए हैं सभी की जांच की जाएगी। ट्रस्ट के गठन से लेकर वित्तीय स्थिति की जांच रिपोर्ट के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
अंकित खंडेलवाल, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed