{"_id":"6aaafc33fdc5bede8a031f59","slug":"gangas-water-level-has-receded-rapid-erosion-is-underway-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132776-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा का जलस्तर घटा, तेजी से हो रहा कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा का जलस्तर घटा, तेजी से हो रहा कटान
विज्ञापन
जुनावई। गंगा का जलस्तर कम होने के बाद भी कटान का कहर थम नहीं रहा है। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के उदिया नगला और बझांगी गांव में गंगा लगातार खेतों को निगल रही है। अब तक किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल गंगा में समा चुकी है। हल्का लेखपाल आकाश कुमार ने बताया कि गंगा का कटान तेज गति से हो रहा है।
उदिया नगला और बझांगी के कई किसानों के खेत कटान की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने पूरे मामले से गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा को अवगत करा दिया है। बझांगी गांव निवासी प्रेमपाल सिंह की करीब 10 बीघा यूकेलिप्टस की बगिया भी कटान में बह गई है, अब कुछ ही पेड़ बचे हैं।
प्रधान प्रतिनिधि विजयपाल सिंह यादव, छत्रपाल सिंह और मदनलाल ने बताया कि कटान बढ़ने से आसपास के खेत भी खतरे में हैं। बझांगी के किसान राजेश कुमार, नवाब सिंह, सोनपाल सिंह और उदिया नगला के छोटेलाल सिंह समेत दर्जनों किसानों का गन्ना नदी में बह गया। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
मुआवजे के लिए बन रहीं फार्मर आईडी
प्रशासन ने नुकसान की भरपाई की तैयारी शुरू कर दी है। हल्का लेखपाल आकाश कुमार ने उदिया नगला गांव में बैठकर कटान प्रभावित किसानों की फार्मर आईडी तैयार की है। इसके जरिये फसल और जमीन के नुकसान का ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि शासन से मुआवजा दिलाया जा सके। ग्रामीणों ने मांग की है कि अधिकारी मौके पर आकर स्थलीय निरीक्षण करें और जल्द राहत दिलाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लेखपालों की टीम को भेजकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का सर्वे कराया है। पानी अधिक होने के कारण नाव से लेखपालों ने क्षेत्र का सर्वे किया है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा तय किया जाएगा।
अवधेश वर्मा, एसडीएम