फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: 10 police teams engaged in search of miscreants, hearing on illegal construction of MP on 10th

Sambhal News: उपद्रवियों की तलाश में जुटीं पुलिस की 10 टीमें, सांसद के अवैध निर्माण मामले की अब 10 को सुनवाई

Wed, 05 Feb 2025 05:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 05:01 PM IST
सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान में अवैध निर्माण मामले में एसडीएम ने 10 फरवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया है। अधिवक्ता ने समय मांगा, लेकिन अब तक साक्ष्य नहीं दिए गए। साक्ष्य न देने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Sambhal: 10 police teams engaged in search of miscreants, hearing on illegal construction of MP on 10th
संभल हिंसा के आरोपियों की तलाश जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान में अवैध निर्माण मामले में मंगलवार को एसडीएम वंदना मिश्रा ने सुनवाई की। सांसद के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। एसडीएम ने अगली तिथि 10 फरवरी तय की है। एसडीएम का कहना है कि यह अंतिम समय दिया गया है। अब साक्ष्य नहीं दिए गए तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सांसद के दीपासराय में स्थित मकान के निर्माण को प्रशासन ने अवैध माना था। नियत प्राधिकारी/उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल की ओर से सांसद को बिना अनुमति निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन बताया था।
विज्ञापन


इस अवैध निर्माण मामले में चार बार समय बढ़ाया गया है। लेकिन 10 फरवरी अंतिम समय बढ़ाया      गया है। मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के  अधिवक्ता साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से कई बार समय की मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम का कहना है कि साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए चार बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब 10 फरवरी का अंतिम समय है। यदि इस अवधि में साक्ष्य नहीं दे पाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो सांसद के अधिवक्ता ने 23 जनवरी को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि जो निर्माण अवैध बताया जा रहा है वह नवनिर्माण नहीं है।

साथ ही जिस संपत्ति पर निर्माण हुआ है वह सांसद जियाउर्रहमान के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क के नाम पालिका में दर्ज है। हालांकि पालिका के ईओ का कहना है कि वह संपत्ति सांसद के नाम से ही दर्ज है। इन सभी दावों के साक्ष्य एसडीएम द्वारा मांगे गए हैं। 

उपद्रवियों की तलाश में जुटीं 10 टीमें, नहीं मिल रही कामयाबी

संभल बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगी हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। आसपास के जिलों के साथ ही टीमें दूसरे प्रदेश में भी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। शारिक साटा गिरोह के सदस्य भी पुलिस के हाथ नहीं आ पा रहे हैं।

संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दाैरान 24 नवंबर को बवाल हुआ था। जिसमें चार लोगों की माैत हो गई थी। जबकि दर्जनभर पुलिसकर्मियों के साथ ही कई लोग घायल हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान माहौल शारिक साटा गिरोह के सदस्यों ने खराब किया था।

दो सदस्य चार लोगों की हत्या में जेल जा चुके हैं। इस बवाल में जो अन्य सदस्य शामिल रहे थे उनकी तलाश में 10 टीमें लगी हैं। यह टीमें अन्य उपद्रवियों की भी तलाश में लगी हैं। हालांकि पुलिस को अब कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि 73 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं।

चार महिलाएं भी शामिल हैं। शारिक साटा गिरोह के मुल्ला अफरोज और वारिस को जेल भेजा है। अन्य जो भी शारिक साटा गिरेाह के सदस्य इस उपद्रव में शामिल रहे हैं उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed