फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on three individuals, including two sadhus, at the railway station.

Sambhal News: युवती से छेड़खानी व मारपीट में दो सगे भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Report on three individuals, including two sadhus, at the railway station.
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब आठ बजे परचून की दुकान बंद कर रही युवती से एक युवक ने कथित तौर पर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती घर भाग गई। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने परिजनों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि मंगलवार रात उसकी 20 वर्षीय बेटी परचून की दुकान बंद कर रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर जबरन खींचने का प्रयास किया। युवती किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने परिवार के लोगों के साथ जबरन घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बहजोई सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर विशेष, अशेष और करन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed