फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Purchased land for trenching ground

लंबे अंतराल के बाद ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए खरीदी गई 2.210 हेक्टेअर जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Purchased land for trenching ground
कैथल में बनेगा ट्रेंचिंग ग्राउंड, खरीदी गई 2.210 हेक्टेअर जमीन
विज्ञापन

- शहर के बाहरी छोर पर लगे कूड़े के ढेर से मिलेगी निजात
रोजाना निकलता है 62 मीट्रिक टन कूड़ा
- ग्राउंड में तीन करोड़ की लागत से बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम
- गीले कूड़े से बनेगी कंपोस्ट खाद
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। लंबे अंतराल के बाद आखिरकार चंदौसी में कूड़ा निस्तारण के लिए बनने वाले ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए गांव कैथल में 2.210 हेक्टेअर जमीन खरीद ली गई। इससे शहर के बाहरी छोर पर लगने वाले कूड़े के ढेरों से निजात मिलेगी। इस ग्राउंड पर अब तीन करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इसमें गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनेगी और सूखे कूड़े को निस्तारण के लिए बाहर भेजा जाएगा।
नगर पालिका चंदौसी में रोजाना करीब 62 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा निस्तारण के लिए शासन ने करीब तीन वर्ष ट्रेंचिंग ग्राउंड बनवाने के निर्देश दिए थे। तब से मामला पालिका और प्रशासन की हीलाहवाली में अटका हुआ था। अमर उजाला ने ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन को लेकर स्वच्छता की मुहिम पांच अगस्त से शुरू की थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया था।
विज्ञापन

गांव कैथल में ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए 2.210 हेक्टेअर जमीन की तलाश की थी। इसके बाद जमीन खरीदने के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई। बुुधवार को सभी 11 किसानों के खातों में तीन करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर कर दी और जमीन को नगर पालिका चंदौसी के ट्रेंचिंग ग्राउंड के नाम पर दर्ज करा लिया है। जमीन का बैनामा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किल रेट से दोगुना दाम पर खरीदी जमीन
ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए पालिका को क्षेत्र में सरकारी जमीन नहीं मिली थी। इसके बाद शासन ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए किसानों से जमीन खरीदने के निर्देश दिए थे। कैथल क्षेत्र में जमीन का सर्किल रेट पांच लाख रुपये प्रति बीघा है। पालिका ने यह जमीन सर्किल रेट से दोगुने मूल्य पर यानी दस लाख रुपये प्रति बीघा के दाम पर खरीदी है।
गीले कूड़े से बनेगा कंपोस्ट
ईओ राजकुमार ने बताया कि शासन से अमृत योजना के अंतर्गत पालिका में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि वर्ष 2017 में मिल गई थी। अब जमीन खरीद ली गई है, जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। ट्रेंचिंग ग्राउंड में रोजाना आने वाले कूड़े को निस्तारित किया जाएगा। नगर से गीला कूड़ा (कीचन वेस्ट, फूल, पत्ती, फल, सब्जी के अवशेष) और सूखा कूड़ा ( शीशा, रबर, प्लास्टिक, पॉलीथिन, कपड़े व अन्य कचरा) को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। इसमें गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। रबर व पॉलीथिन को सड़क बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। कांच, कपड़े व अन्य सूखे कूड़े को निस्तारण के लिए बाहर भेजा जाएगा।
बजट की कमी के कारण चार माह बाद खरीदी गई जमीन
स्वच्छता अभियान के बाद तत्कालीन डीएम ने माह नवंबर 2020 में जमीन खरीदने की परमिशन दे दी थी। उस समय पालिका के पास जमीन के लिए धनराशि पर्याप्त नहीं थी। बाद में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से जमीन खरीदने का प्रस्ताव पालिका ने दिया था। करीब डेढ़ माह तक वित्त आयोग की धनराशि डीएम की मीटिंग के कारण अटक गई। इसके बाद तत्कालीन डीएम का स्थानांतरण हो गया था। मामला फिर अटक गया था। अब नए डीएम के प्रस्ताव के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन खरीदी गई है।

प्रशासन की देखरेख में ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए 2.210 हेक्टेअर जमीन खरीद ली गई है। इसी की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। जल्द ही इस ग्राउंड पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाएगा। इसके बाद शहर के बाहरी छोर पर लगने वाले कूड़े के ढेरों से निजात मिल सकेगी।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed