{"_id":"62dc507f856d0c420a1f4ae4","slug":"police-arrested-five-accused-of-e-rickshaw-robbery-and-battery-theft-chandausi-news-mbd4355769163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा लूट और बैटरी चोरी के पांच आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा लूट और बैटरी चोरी के पांच आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौसी पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा लूट व बैटरी चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी गई ई-रिक्शा, सात बैटरी, नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेेश किया, वहां से उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।
चंदौसी सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे दरोगा सुभाष चंद्र गश्त पर निकले हुए थे। मुरादाबाद गेट में एक होटल के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। उनके पास प्लास्टिक के कट्टे में कुछ सामान था। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कट्टे में दो बड़ी बैटरी मिली। पूछने पर बैटरी के बारे में सही जवाब नहीं दे पाए। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई और कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने बैटरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जारई रोड पर सिटी हॉस्पिटल के पास एक बैटरी बरामद की है। आरोपियों ने अपने नाम गुलाम साबिर निवासी मोहल्ला पजाया अब्दुल कलाम प्राथमिक विद्यालय के पास, मोहम्मद शकील निवासी मोहल्ला वारिसनगर बताया।
वहीं दूसरे मामले में गांव कैथल से बुधनगर खंडुवा जाने वाले मार्ग पर चामुंडा मंदिर से पुलिस ने चार संदिग्धों को ई-रिक्शा के साथ खड़े देखा। पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने तीन को पकड़ लिया तथा एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 21 जुलाई को मोहल्ला निवासी युवक मानव की ई-रिक्शा को किराये पर पांच बदमाश चंदौसी रेलवे स्टेशन से गांव कैथल गए थे। रास्ते में आरोपियों ने मानव का ई-रिक्शा चार बैटरी सहित, मोबाइल, एक हजार रुपये की नकदी लूट थी। पुलिस ने चालक मानव से लूटी गई ई-रिक्शा, चार बैटरी, मोबाइल, लूटे गए 1000 रुपये में से 630 रुपये की नकदी आरोपियों से बरामद की है। सभी आरोपियों को जेल भी भेज दिया है।