{"_id":"61e5c25d4cda1218b5286006","slug":"people-forced-to-come-out-of-dirty-water-of-drains-chandausi-news-mbd4163118132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों के गंदे पानी से निकलने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों के गंदे पानी से निकलने को मजबूर लोग
विज्ञापन
चंदौसी। मुरादाबाद रोड स्थित नलकूप कॉलोनी में नालों की सफाई न होने से हाईवे सहित कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आवागमन में कॉलोनी वासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही नलकूप कॉलोनी में स्थित वर्कशाप में कर्मचारी गंदे पानी में अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
मुरादाबाद रोड स्थित नलकूप कॉलोनी में नालियों की सफाई का कार्य नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पिछले कई दिनों से नहीं किया गया। जिससे नालियां गंदगी से पट गईं और घरों से निकलने वाला गंदा पानी कॉलोनी सहित मुरादाबाद रोड पर भरना शुरू हो गया। कॉलोनी व हाईवे पर जलभराव से होने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कॉलोनी के बाशिंदे कई बार नगर पालिका परिषद से नालियों सफाई कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद नालियों की सफाई नहीं कराई गई है।
इसके अलावा नलकूप कालोनी में बनी मोटर सही करने की वर्कशाप में भी नालियों का गंदा पानी घुस गया। जिससे कर्मचारियों को गंदे पानी में अपने कार्य को अंजाम देना पड़ रहा है।