फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Order to investigate allegations of corruption against DPRO

Sambhal News: डीपीआरओ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों जांच के आदेश

Mon, 20 May 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 20 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Order to investigate allegations of corruption against DPRO
संभल। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय पर कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक पुनीत भदौरिया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पंचायत निदेशक से शिकायत की है। पंचायत निदेशक ने मुरादाबाद मंडलीय उपनिदेशक (पंचायत) को जांच के आदेश किए हैं। शिकायतकर्ता कनिष्ठ सहायक ने शिकायती पत्र के साथ साक्ष्य भी उपलब्ध कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशक को शिकायत में कनिष्ठ सहायक ने बताया है कि वर्ष 2009 से 2019 तक का 83 सफाई कर्मियों का एरियर बिना निदेशालय की स्वीकृति के किया गया है। इसके लिए प्रति कर्मचारी 20 हजार रुपये की वसूली की है। 20 कर्मचारियों का तबादला वार्षिक तबादला नीति खत्म होने के बाद किया गया। इसके लिए प्रति कर्मचारी 50 हजार रुपये वसूले गए हैं। 54 सफाई कर्मियों का तबादला भी वार्षिक तबादला नीति खत्म होने के बाद किया गया। इसमें भी 20 हजार रुपये प्रति कर्मचारी वसूली हुई है। बताया है कि बनियाठेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरखेड़ा में तैनात सफाई कर्मचारी जयकुमार को चार सितंबर 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक लाख रुपये की मांग की थी। जब रुपये देने से मना किया तो उसी दिन कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। जबकि कारण बताओ नोटिस जारी होने पर तीन दिन का समय दिया जाता है। आरोप है कि कई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका फाड़ कर दूसरी जारी कर दी गईं। इसके लिए भी वसूली की गई। इसी तरह के कनिष्ठ सहायक ने कई और आरोप लगाए हैं। साथ ही साक्ष्य भी होने का दावा किया है। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पंचायतीराज निदेशक ने मुरादाबाद मंडलीय उपनिदेशक (पंचायत) महेंद्र सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

0000000000
सभी आरोप गलत लगाए गए हैं। कनिष्ठ सहायक दूसरे पटल की जिम्मेदार चाहते थे। जबकि वह वह दूसरे पटल की जानकारी रखते नहीं है। इसलिए इस तरह के आरोप लगाकर शिकायत की है। शिकायत की जांच शुरू हो गई है। हम अपना जबाव भी दाखिल कर देंगे। -उपेंद्र कुमार पांडेय, डीपीआरओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed