फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Officials visited the Bhubaneswar pilgrimage site for inspection and issued instructions to modify the circumambulation route.

Sambhal News: भुवनेश्वर तीर्थ का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, परिक्रमा मार्ग संशोधन के निर्देश दिए

Thu, 11 Jun 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Officials visited the Bhubaneswar pilgrimage site for inspection and issued instructions to modify the circumambulation route.
संभल। तहसील के गांव खानपुर खुम्मार में स्थित प्राचीन भुवनेश्वर तीर्थ का निरीक्षण करने के लिए डीएम और एसपी पहुंचे। अधिकारियों ने तीर्थ की व्यवस्थाओं, संपर्क मार्ग और आसपास की परिस्थितियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि भुवनेश्वर तीर्थ जिले के प्राचीन 68 तीर्थों में से एक है। यह 19 महाकूपों में भी शामिल महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।निरीक्षण के समय 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग को भी देखा गया। जहां ग्रामीणों ने परिक्रमा मार्ग के प्रस्तावित स्वरूप पर अपनी समस्या बताई। उन्होंने मार्ग में संशोधन की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही अधिकारियों से कहा कि स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखकर मार्ग का पुनरीक्षण किया जाए। डीएम ने कहा कि परिक्रमा मार्ग को चामुंडा मंदिर के नजदीक से निकालने को कहा गया। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed