फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   notice in sambhal on caa protest

तीस दिन में खुद को निर्दोष न साबित किया तो देनी पड़ेगी क्षतिपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
notice in sambhal on caa protest
चंदौसी कोतवाली में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बातचीत करके एसडीएम व सीओ। - फोटो : CHANDAUSI
संभल। अगर तीस दिन में यह साबित न कर सके कि सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में वे निर्दोष हैं तो उन लोगों से क्षतिपूर्ति के लिए धनराशि की वसूली की जाएगी जिनके नाम प्रशासन ने नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन

आपको बताते चलें कि संभल जिला प्रशासन ने बुधवार को रात संभल के 26 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। इसमें मुशीर खां तरीन सबसे अहम हैं। प्रशासन इनसे अमन के लिए तमाम मौकों पर सहयोग भी लेता रहा है लेकिन अब इन्हें सरकारी संपत्ति की क्षति के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने जिन 26लोगों के नाम नोटिस जारी किए हैं उस सूची में सबसे पहला नाम मुशीर खां तरीन का ही है। जबकि यह शुक्रवार को हुए बवाल में कहीं नहीं थे। इस बीच प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आंकलन सबसे पहले रोडवेज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज को 11.66 लाख की क्षति हुई है। इस क्षति की वसूली के जिन लोगों को पुलिस ने जिम्मेदार माना है, उनकी सूची पुलिस की ओर से आई थी, उसी के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं।उन्होंने बताया कि नोटिस में पहली तारीख नौ जनवरी की है।

आरोपियों का अपना जवाब दाखिल करना है। इस पर सुनवाई उनकी अदालत में होगी और इस मामले में प्रशसान अपना निर्णय एक महीने के भीतर ही देगा। प्रशासन अभी क्षतिपूर्ति के विषय में आंकलन की प्रक्रिया को जारी रखे हुए है। अगर आंकलन की दूसरी रिपोर्ट आती है तो क्षतिपूर्ति के लिए फिर कुछ लोगों के नाम नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed