{"_id":"6a2c6e50dadaffd8c20129a0","slug":"mother-said-if-muskan-had-stopped-talking-to-her-lover-she-wouldnt-have-lost-her-life-sambhal-news-c-204-1-chn1011-130066-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मां बोली, प्रेमी से बात बंद कर देती मुस्कान तो नहीं जाती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मां बोली, प्रेमी से बात बंद कर देती मुस्कान तो नहीं जाती जान
विज्ञापन
गुन्नौर। बेटी की हत्या के बाद मां परवीन ने कहा कि बेटी मुस्कान का गांव के ही युवक के साथ प्रेम संबंध होने की जानकारी होने पर उसने और उसके बेटे ने मुस्कान को समझाने का काफी प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानी। वह अपने रिश्ते के भाई से भी लगातार चोरी चुपके फोन पर बात करती रही। जब बार-बार समझाने पर भी मुस्कान नहीं मानी तो उसने सुबह उठते ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परवीन कहती हैं कि उन्हें यह पता नहीं था कि बेटा सनी मुस्कान की हत्या कर देगा। काश मुस्कान समझाने पर बात मान जाती और प्रेमी से बात करना बंद करती तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
-- -- -- -- -- -- -- -
तीन महीने से गांव में हेयर कटिंग का काम कर रहा था आरोपी सनी
गुन्नौर। परवीन के पांच बच्चों में तीन बेटे व दो बेटियां थीं। इनमें बड़े बेटे सोनू और बड़ी बेटी रुखसाना की शादी हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दो बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। आरोपी सनी मुंबई के पूना में वेल्डिंग करने का काम करता था। वह तीन महीने पूर्व गांव आया था और उसने बारबर की दुकानों पर हेयर कटिंग का काम शुरू कर दिया था और गांव में ही काम कर रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सुबह की घटना और शाम को चार बजे दी गई पुलिस को सूचना
गुन्नौर। परवीन सुबह घर से गई और 11 बजे जब खेत से वापस लौटी, तो बेटी का शव चारपाई पर पड़ा था। इस बारे में गांव के लोगों को बताया, लेकिन जुमे की नमाज के बाद इस बारे में चौकी इंचार्ज जगन्नाथपुर को शाम करीब चार बजे घटना की सूचना दी गई थी। इसके बाद थाना पुलिस संग फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में एएसपी मनोज कुमार रावत ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से भी घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
वर्जन
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतका की मां परवीन की ओर से बेटे के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सनी मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा भेजा जा चुका है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर घटना स्थल और आसपास के नमूने लिए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।