फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mother-in-law and daughter-in-law injured in the accident also died

Sambhal News: दुर्घटना में घायल सास और बहू ने भी दम तोड़ा

Sat, 10 Aug 2024 06:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 10 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law injured in the accident also died
धनारी (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर मानकपुर के निकट बृहस्पतिवार को हुए हादसे में घायल जुबी (35) और उसकी सास मुख्तरी (60) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के गांव छिबऊ निवासी अहसान की पत्नी जुबी का प्रसव होना था। बृहस्पतिवार को परिजन उसे कार से लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर थाना क्षेत्र के मानकपुर तिराहे के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में चालक जीशान की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कार में सवार अहसान, मुख्तरी, जुबी और उसकी बेटी माहिर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बहजोई अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अहसान, मुख्तरी और जुबी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन तीनों को अलीगढ़ ले गए। जहां पर देर रात अहसान की पत्नी जुबी की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार सुबह मां मुख्तरी ने भी दम तोड़ दिया। अहसान का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। एक ही परिवार में तीन मौतों से गांव का माहौल गमगीन है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि हादसे में घायल जुबी और मुख्तरी ने अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed