फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Miscreant ran away with gold ring from scooty rider, case registered

Sambhal News: स्कूटी सवार से सोने की अंगूठी लेकर भागा बदमाश, केस दर्ज

Sat, 29 Jul 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Miscreant ran away with gold ring from scooty rider, case registered
संभल। कोतवाली क्षेत्र में शंकर चौराहे पर शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब बाइक सवार टप्पेबाज ने स्कूटी सवार अनंत अग्रवाल निवासी राम बिहार कलोनी, मुरादाबाद रोड संभल से अंगूठी ली और फिर देखने-देखने में तेजी से फरार हो गया। उसका पीछा किया गया पर वह नजरों से ओझल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित अनंत अग्रवाल ने बताया कि वह आरएसएस के स्वयंसेवक हैं और हर रोज सुबह के समय शहीद भगत सिंह पार्क में लगने वाली शाखा में जाते हैं। शुक्रवार को भी शाखा में गए हुए थे। वापसी में लौटते समय शंकर चौराहे के निकट पीछे से बाइक सवार ने मामा कहकर संबोधित किया और रूकने को कहा। रूक जाने पर उसने हाथ में पहनी अंगूठी जैसी अंगूठी लेने की बात कही और इसे दिखाने को कहा। अंगूठी निकालकर दी तो वह एकदम फरार हो गया। उसका पीछा किया गया पर वह आंखों से ओझल हो गया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed