फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Medicine thrown at expiry in chandausi

आयरन व फोलिक एसिड की शीशी एक्सपायर होने पर फेंकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Medicine thrown at expiry in chandausi
चंदौसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत बच्चों को दी जाने वाली आयरन एंड फोलिक एसिड सिरप की शीशी से भरा बॉक्स गांव मझोला में मिला है। इन पर एक्सपायरी तिथि अप्रैल 2021 दर्ज है। स्वास्थ्य विभाग का सिरप पड़े होने की सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े और शीशी कब्जे में ले ली। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग का दावा है कि काफी समय से विभाग के पास आयरन की सिरप ही नहीं है।
विज्ञापन

बहजोई ब्लाक क्षेत्र के गांव राजा का मझोला में प्रथमा बैंक के सामने सड़क किनारे रविवार की दोपहर के समय दवाई का बॉक्स पड़ा दिखाई दिया। बॉक्स में आयरन एंड फोलिक एसिड सिरप की शीशी थी। सिरप पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश नोट फोर सेल लिखा हुआ था। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। कुछ ही देर में बहजोई सीएचसी के एमओआईसी ने गांव में टीम भेजकर आयरन शीशी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

विभाग का दावा, एक साल से नहीं है आयरन का सिरप
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि करीब एक साल से अधिक समय से विभाग के पास आयरन का सिरप नहीं है। ऐसे में सवाल है कि बच्चों को दिया जाने वाला सिरप कर्मचारियों के द्वारा बांटा नहीं गया। जिम्मेदार कर्मचारियों ने विभाग से आयरन सिरप लेकर अपने पास रख लिया और उसे बच्चों को नहीं बांटा। अब एक्सपायरी तिथि आ गई, तो उसे सड़क किनारे फेंक कर ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को गोली खाने में होती है परेशानी, इसलिए दिया जाता है सिरप
आयरन एंड फोलिक एसिड सिरप सरकारी अस्पतालों में छह साल तक के बच्चों को दिया जाता है। बच्चों को गोली खाने में परेशानी होती, इस कारण छोटे बच्चों को सिरप दिया जाता है। बच्चों को सिरप बांटने के लिए आशा व आंगनबाड़ी वर्करों को दिया जाता है। बच्चों में पोषण, हड्डी मजबूत करने के लिए यह सिरप दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed