{"_id":"64e1215e51ecda473c066758","slug":"lord-shri-kalkis-temple-will-be-built-on-the-model-of-somnath-temple-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-1937-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोमनाथ के मंदिर मॉडल पर बनेगा भगवान श्री कल्कि का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोमनाथ के मंदिर मॉडल पर बनेगा भगवान श्री कल्कि का मंदिर
विज्ञापन
संभल। संभल के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर के निर्माण से रोक उच्च न्यायालय ने हटा दी है। अब इस मंदिर का निर्माण सोमनाथ के मंदिर की तर्ज पर होगा। राजस्थान के सोमपुरा ब्रादर्स इसका निर्माण करेंगे। मॉडल वह तैयार कर चुके हैं। कल्कि पीठ द्वारा मंदिर का निर्माण कराया जाना है। कल्कि पीठाधीश्वर ने उच्च न्यायालय के फैसला आने के बाद सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि दिसंबर 2016 में जब मंदिर के निर्माण पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई थी तब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अक्षम्य अपराध किया था। पीठाधीश्वर ने कहा था कि विश्वभर में कल्कि मंदिर की पहचान होगी। ऐसे मंदिर के निर्माण को सपा सरकार द्वारा रोका गया और देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई, लेकिन उच्च न्यायालय ने धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। गलत तरीके से लगाई गई रोक को हटा दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि संभल में कल्कि भगवान का अवतार होना है। श्री कल्कि धाम विश्वभर के हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है। सोमनाथा के मंदिर के माॅडल पर मंदिर का निर्माण होगा और गुलाबी पत्थर से इसका निर्माण कराया जाएगा। सोमपुरा ब्रादर्स इसका निर्माण करेंगे। बताया कि सोमपुरा ब्रादर्स की कई पीढि़या मंदिर निर्माण कर चुकी हैं।
प्रियंका गांधी के करीब आचार्य ने कहा वह शिलान्यास में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को आमंत्रित करेंगे
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिलान्यास की तैयारी शुरू कर दी है। सभी शंकराचार्य, पीठाधीश्वर व अन्य हिंदू धर्म गुरूओं से विचार विमर्श करेंगे। इसके बाद शिलान्यास की तिथि तय की जाएगी। आचार्य ने कहा है कि वह शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करेंगे। आचार्य ने कहा कि मंदिर सभी राजनीतिक पार्टी का है। मालूम हो आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस की प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं और कांग्रेस से 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विश्व का पहला मंदिर होगा जहां भगवान विष्णु के दस अवतार के गर्भगृह होंगे
कल्कि मंदिर विश्व का ऐसा पहला मंदिर होगा जहां भगवान विष्णु के दस अवतार के गर्भगृह होंगे और नौ अवतार के दर्शन के बाद भगवान कल्कि के दर्शन किए जाएंगे। आचार्य ने बताया कि पुराणों के अनुसार कल्कि का अंतिम अवतार संभल में होगा। भगवान के अवतार लेने से पहले उनका भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो जाएगा। इस मंदिर को बनने में करीब साढ़े चार वर्ष का समय लगेगा।