फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Land of five farmers who defaulted on loans will be confiscated and cannot be sold.

Sambhal News: लोन न चुकाने वाले पांच किसानों की भूमि कुर्क, बिक्री भी नहीं हो सकेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Land of five farmers who defaulted on loans will be confiscated and cannot be sold.
सरायतरीन। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार अरविंद कुमार की मौजूदगी में पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव विक्रमपुर ताहरपुर और करीमपुर के पांच किसानों की भूमि कुर्क की गई है। बिक्री और दान पर भी रोक लगाई गई है। इन किसानों के द्वारा प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से 30.66 लाख रुपये लोन लिया लेकिन जमा नहीं किया। इस कारण यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पवांसा के शाखा प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 2021 जनवरी महीने में गांव करीमपुर के निवासी मोहकम के द्वारा पवांसा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से 9 लाख रुपये का केसीसी ऋण लिया। ब्याज सहित 11.23 लाख रुपये हो गए। गांव विक्रमपुर ताहरपुर निवासी नेत्रपाल और सुरेशपाल के द्वारा 8 जून 2018 को तीन लाख रुपये का केसीसी और 2.75 लाख रुपये का पीकेएम ऋण लिया।
विज्ञापन

ब्याज सहित 9.73 लाख रुपये बकाया है। गांव विक्रमपुर ताहरपुर निवासी लखपत और उनकी मां ओमवती द्वारा 6 अगस्त 2018 को 3 लाख रुपये का केसीसी और 2.75 का पीकेएम ऋण लिया गया। लोन जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई बकाया जमा नहीं किया। सोमवार को पांचों किसानों की भूमि में राजस्व विभाग और बैंक द्वारा कुर्की करने की कार्रवाई की गई है। यदि सभी के द्वारा एक माह के अंदर ऋण जमा कर दिया जाता है, तो नीलामी की कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस दौरान हल्का लेखपाल चंपत सिंह, राजस्व अमीन कुमेल अशरफ, बैंक कर्मी सुरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed