{"_id":"653c1a41bcfe3d82ab09dad5","slug":"kirti-got-first-place-and-cheshta-got-second-place-in-waste-material-competition-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-4394-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम व चेष्टा ने पाया द्वितीय स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम व चेष्टा ने पाया द्वितीय स्थान
Sat, 28 Oct 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की ओर से घर की अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी व सजावटी वस्तु बनाने से जुड़ी वेस्ट मैटेरियल प्रतियोगिता हुई। शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने अनुपयोगी सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी कलात्मक, रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया|
निर्णायक मंडल की ओर से कीर्ति को प्रथम, चेष्टा को द्वितीय व हुजैमा, मोनिका, महक व दुर्गा को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किया गया। निर्याणक मंडल में गीता रानी, पूजा शर्मा व मनोज कुमार यादव रहे। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई भी वस्तु अनुपयोगी नहीं होती। आपकी रचनात्मकता उसको नया रूप देकर उपयोगी व सुंदर बना सकती है। इस बीच विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता सलोनी रस्तोगी व प्रीति शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन