फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the state tax dues are not deposited, the property will be confiscated.

Sambhal News: राज्य कर की बकाया जमा नहीं किया तो होगी कुर्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
If the state tax dues are not deposited, the property will be confiscated.
संभल। राज्य कर विभाग ने शुक्रवार को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने व्यापारियों से तत्काल बकाया जमा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर बताया नहीं जमा किया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।राज्य कर विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) लल्लन प्रसाद यादव ने बताया कि मैसर्स हिंदुस्तान ट्रेडर्स पर 49.97 लाख, मैसर्स चौधरी एरोमा पर 3.79 करोड़, राजेश इंटरप्राइजेज पर 6.99 करोड़, दिलीप ट्रेडर्स पर 3.11 करोड़ रुपये का बकाया है। जीजे ट्रांसपोर्ट की अपील खारिज हो चुकी है। इस पर 58.06 लाख रुपये का बकाया है। शुक्रवार को बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया। फर्मों के व्यापार स्थलों पर जाकर व्यापारियों से राज्य कर विभाग की बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा। फर्म स्वामियों ने जल्द बकाया जमा कराने की बात कही। उपायुक्त (प्रशासन) ने बताया कि चौधरी एरोमा द्वारा वसूली को लेकर सहयोग नहीं करने पर आर्य समाज रोड तथा गांव पोटा बराही स्थित संपत्ति की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

कहा कि बकाया धनराशि जमा नहीं की जाएगी तो संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। टीम हिंदुस्तान ट्रेडर्स मोहल्ला बेगम सराय गई और स्वामी को जल्द बकाया जमा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त वीरेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त गिरीश चंद्र, राज्य कर अधिकारी ऋषिपाल सिंह व इंद्रजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed