{"_id":"68150851bde2331f8b098e1f","slug":"heavy-vehicles-including-trucks-will-be-diverted-from-2-pm-tomorrow-cars-will-also-be-banned-from-3-pm-on-saturday-sambhal-news-c-204-1-chn1001-119736-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 02 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ-बदायूं रोड पर धनीपुर ईट भट्ठे के पास से चोरी के मामले के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 30 अप्रैल को कस्बे के जेकेईटी स्कूल के पास रहने वाले मुकुल शर्मा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चाेरी के सामान को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
जुनावई थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मेरठ - बदायूं रोड पर धनीपुर ईट भट्ठे के पास से चाेरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम अकबर व हसीन निवासी गांव कबूलपुरा थाना सदर कोतवाली जिला बदायूं बताया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 30 अप्रैल को जुनावई के मेरठ - बदायूं हाईवे रोड पर जेकेईटी स्कूल के नजदीक रहने वाले मुकुल वर्मा के घर में चोरी की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया की पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की हुई चांदी की दो जंजीर, एक चांदी लॉकेट, एक ब्लूटूथ डिबाइस व 1300 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों के पास से ताला तोड़ने का रोडनुमा हथियार, दो चाबी, एक मुंह दबाने वाला तकिया आदि सामान को बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।