फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganesh Colony's electricity remained off for 11 hours due to the collapse of an electricity pole

Sambhal News: बिजली का खंभा टूटकर गिरने से 11 घंटे गुल रही गणेश कॉलोनी की बत्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Colony's electricity remained off for 11 hours due to the collapse of an electricity pole
चंदौसी। गणेश काॅलोनी की गली नंबर दस में बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे करीब सीमेंट का बिजली का खंभा नीचे से टूट कर सामने वाले मकान के छज्जे पर जा टिका। खंभे पर लटके एबीसी केबल भी गलियों में लटक गए। गनीमत रही कि रात होने की वजह से सड़क पर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। वहीं कालोनी की बिजली 11 घंटे तक गुल रही। इससे उपभोक्ताओं के इनवर्टर भी फेल हो गया। पानी का संकट भी गहरा गया। शाम को आपूर्ति बहाल होने पर राहत महसूस की गई। गणेश काॅलोनी गली नंबर दस में लगा सीमेंट का बिजली का खंभा रात तीन बजे करीब गिर गया। सुबह छह बजे राहगीरों व आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद कराई। सुबह 10 बजे के बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभा लगा कर आपूर्ति बहाल की। शाम पांच बजे करीब आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

वहीं सुबह छह बजे ही बिजली गुल होने से पेयजल संकट गहरा गया। लोगों के टैंक तक खाली हो गए। इतना ही नहीं दोपहर 12 बजे तक इनवर्टर भी धोखा दे गए। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। शाम को आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

अवर अभियंता वरुण कुमार ने बताया कि बुधवार रात खंभा टूट गया था। खंभा कैसे टूटा इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल नया खंभा लगा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed