फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganesh Chauth fair starts in Chandausi, Rath Yatra tomorrow

Sambhal News: चंदौसी में गणेश चौथ मेला शुरू, रथयात्रा कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chauth fair starts in Chandausi, Rath Yatra tomorrow
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले का रविवार को आगाज हो गया। पांचों धर्मों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। यह मेला सात अक्तूबर तक चलेगा। फूलडोल गणेश मंदिर से मेला ग्राउंड में गणेश स्तंभ के पास स्थापित किया गया है। मंगलवार को गणेश चौथ रथयात्रा निकाली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

उद्घाटन करने वालों में सनातन धर्म से पंडित मेवाराम, ईसाई धर्म से पास्टर नितिन मेसी, मुस्लिम धर्म से हाजी निजामुद्दीन, सिख धर्म से गुरजीत सिंह और बौद्ध धर्म से एके सिंह शामिल थे। उद्घाटन के साथ ही फूलडोल मेला ग्राउंड में गणेश स्तंभ के नीचे स्थापित कर दिया गया। इसे मेले के अंतिम दिन वापस गणेश मंदिर में पहुंचा दिया जाएगा। 20 दिन तक मेले के दौरान इसका पूजन वहीं होगा। मेला उद्घाटन के समय से ही मेले में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात भर मेले में रौनक रही। मेले में खेल-खिलौने, चाट पकौड़ी, कपड़े सहित अन्य कई प्रकार के घरेलू सामान की दुकानें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन


लोगों ने मेले में लगी दुकानों पर पहुंचकर खरीदारी की। मेले व गणेश मंदिर को सुंदर-सुंदर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह पवार, मेला प्रभारी रविंद्र सिंह राठी, मुख्य सचिव हरि गोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता, डॉ. राजीव कुमार, प्रजीत लालू, शशिकांत गुप्ता, प्रभात कृष्णा, विनय सर्राफ, सतेंद्र मामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश चौथ मेला और रथयात्रा चंदौसी की पहचान : गुलाब देवी
चंदौसी।
मेले में मुख्यातिथि रहीं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बताया कि गणेश चौथ मेला व रथयात्रा ने चंदौसी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है। शहर की रथयात्रा देश में मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर आती है। यह हम सभी के लिए गौरव व सम्मान की बात है। इसमें सभी धर्माें के लोग बिना किसी द्वेष भावना के हिस्सा लेते हैं और सभी के सहयोग से इसका सफल आयोजन होता रहा है।
स्कूली बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
चंदौसी। गणेश चतुर्थी मेले में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी का मन मोह लिया। गणेश मंदिर के सामने द्वार पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने देवा हो देवा गणपति देवा, गणपति बप्पा मोरया, देश तेरी शान पर सदके, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी आदि गीतों पर सामूहिक नृत्य कर समां बांध दी। कार्यक्रम में जीके सिल्वर स्टोन के बच्चों ने गणेश वंदना, लोकेश डांस एकेडमी, द डांस पाठशाला, केके डांस एकेडमी के बच्चाें ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
गणेश मंदिर द्वार पूजन कर विधिवत किया उद्घाटन
चंदौसी।
गणेश मंदिर के सामने मेला कमेटी की ओर से बनाए गए भूपाल विनायक द्वार बनाया गया। इसका पूजन एसडीएम संदीप वर्मा, सीडीओ कमलेश सचान, चेयरमैन लता वार्ष्णेय ने भी किया। इस मौके पर राज्यमंत्री गुलाब देवी भी रही। इसके बाद 63 गुब्बारे व कबूतर आकाश में उड़ाए गए। भूपाल द्वार का पूजन कर उद्घाटन किया गया। पूजन व उद्घाटन में सीओ डॉ. प्रदीप कुमार को पहुंचना था, लेकिन अस्वस्थता के कारण वह नहीं पहुंच पाए।
भगवान गणेश का फूल डोला निकाला गाजे बाजे के साथ
चंदौसी। गणेश मेले के उद्घाटन से पूर्व सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से भगवान गजानन का फूल डोला निकाला गया। सिंहासन पर गणेशजी की छोटी प्रतिमा को रखा गया। फूल डोला सीडीओ कमलेश सचान ने निकाला। मेला व अन्य लोग ढोल नगाड़ों व बाजे के साथ शामिल हुए और मेला परिसर पहुंचे। मेला ग्राउंड में स्थित गणेश स्तंभ के नीचे मंदिर में प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद गणेशजी की पूजा की गई।
आज होगा महाकालेश्वर की झांकी का उद्घाटन
चंदौसी। गणेश मंदिर के सामने विनायक विहार में इस बार महाकालेश्वर की झांकी को बनाया गया है। यहां पर महाकालेश्वर उज्जैन के स्वरूप को स्थापित किया गया है। श्रद्धालु 30 फीट ऊंचाई पर चढ़कर श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के के दर्शन करेंगे। इस झांकी को तैयार करने में 35 दिन का समय लगा है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया, 15 पौंड का केक काटा
चंदौसी।
मेला कमेटी की ओर से गणेश चौथ मेले के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। गणेश मंदिर के बाहर स्टेज लगाकर 15 पौंड का केक लगाया गया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने केक काटा। सभी ने पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article