फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Friend raped 10th class student, case registered

Sambhal News: दोस्त ने दसवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 21 Oct 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Friend raped 10th class student, case registered
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दसवीं की छात्रा के साथ मोहल्ला निवासी युवक ने प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना छह महीने पहले अंजाम दी गई थी। रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज हुई है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गय है कि 15 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा की मोहल्ला निवासी युवक से कुछ समय पहले दोस्ती हो गई थी। इसके बाद युवक ने फोन पर बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोप है कि करीब छह महीने पहले विद्यालय से लौटते समय युवक छात्रा को मिला और अपने साथ ले गया। आरोपी ने अपने घर में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। छात्रा के परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जुलाई में महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed