फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Friday prayers were held peacefully at Jama Masjid

Sambhal News: जामा मस्जिद में शांति से हुई जुमे की नमाज

Sat, 07 Dec 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers were held peacefully at Jama Masjid
संभल। जामा मस्जिद में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा की गई। एहतियाती तौर पर फोर्स का पहरा रहा। ड्रोन से निगरानी की गई। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। जिससे पुलिस कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे के बाद से ही जामा मस्जिद में लोग नमाज पढ़ने पहुंचने शुरू हो गए थे। 1.40 बजे नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। मस्जिद के रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई थी। जिससे कोई वाहन मस्जिद के पास न पहुंचे। लोग बैरिकेडिंग से पैदल ही मस्जिद तक पहुंचे। बैरिकेडिंग तक पुलिस का पहरा रहा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा तीन घेरों में लगाई गई थी। जिस सड़क से उपद्रवी जामा मस्जिद के पास तक पहुंचे थे। उस सड़क पर भी बैरिकेडिंग कर फोर्स को तैनात किया गया। मस्जिद के पास ड्रोन से निगरानी कराई गई। एसपी ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है। सुरक्षा के लिए रेंज के सभी जिलों से आई फोर्स के साथ पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवान तैनात किए गए। इसके अलावा मजिस्ट्रेट व पुलिस के अधिकारी निगरानी पर रहे।
विज्ञापन

उलमा की अपील का दिखा असर, कम संख्या में नमाज पढ़ने पहुंचे लोग
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई हुई है। उलमा का भी पुलिस प्रशासन सहयोग ले रहा है। बृहस्पतिवार को उलमा के साथ अमन कमेटी में अधिकारियों ने आग्रह किया था कि जो लोग जिस इलाके से हैं वह क्षेत्र की मस्जिद में ही नमाज अदा करें। जामा मस्जिद पर वही लोग पहुंचे जो आसपास के रहने वाले हैं। इसका असर जुमे की नमाज के दौरान दिखाई भी दिया। नमाज पढ़ने लोग कम संख्या में पहुंचे। आमतौर पर पांच से छह हजार लोग जामा मस्जिद में नमाज अदा करते हैं, शुक्रवार को पिछले जुमे से कुछ ज्यादा लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों रास्तों से नमाजियों को मिला प्रवेश

मस्जिद के तीन रास्ते हैं। इन तीनों रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई। वाहन तो कोई लेकर नहीं पहुंचा लेकिन पैदल जाने के लिए रास्ता खुला रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात रही। तीनों ही रास्तों से लोग जामा मस्जिद तक पहुंचे। जो लोग वाहन लेकर आए थे उन्होंने जामा मस्जिद से काफी दूर वाहन खड़ा किया।
जुमे की नमाज और छह दिसंबर को लेकर एहतियाती तौर पर चौकसी बरती गई है। जुमा नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।


- डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम
एहतियाती तौर पर शहर में फोर्स तैनात रही। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई है। ड्रोन से भी निगरानी कराई गई। बैरिकेडिंग भी की गई। अभी एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जाएगी। शहर का माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है।

- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article