फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP protests on Teachers' Day; opposes school closures.

Sambhal News: सपा का शिक्षक दिवस पर प्रदर्शन, विद्यालय बंद करने का विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
SP protests on Teachers' Day; opposes school closures.
बहजोई। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को चंदौसी विधानसभा के खजरा खाकम गांव में शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेयरिंग के नाम पर बंद किए गए विद्यालयों के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज व देश को आगे ले जाती है और एक शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने कहा कि योगी सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गांवों से शिक्षा खत्म करना चाहती है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में रहेगा। शंखधार ने कहा कि सपा इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। कार्यक्रम में उमेश यादव, विमलेश कुमारी, संजीव यादव और ओमप्रकाश प्रजापति ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उमेश यादव, विमलेश कुमारी, संजीव यादव व ओमप्रकाश प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में फखरे आलम समेत मनोज शर्मा, खुशीराम यादव, राजवीर सिंह व आकाश शंखधार रहे। इस बीच, प्रदर्शन को लेकर मौके पर पुलिस की भी चौकसी रही।

खंड शिक्षा अधिकारी एमएल पटेल प्रदर्शन के दौरान सपाइयों को समझाने मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों को बंद नहीं किया गया है। पटेल ने बताया कि यह पेयरिंग की प्रक्रिया है। इसके तहत बच्चों को एक विद्यालय से दूसरे में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed