फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pickup driver dies in collision between two vehicles in Khirni.

Sambhal News: खिरनी में दो वाहनों की टक्कर में पिकअप चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies in collision between two vehicles in Khirni.
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दो वाहन टकरा गए। इस हादसे में सीतापुर से मेरठ जा रहे पिकअप चालक कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा निवासी चंचल (35) की मौत हो गई। जबकि परिचालक आगरा के गढ़ी रानी निवासी जीतू सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र के खिरनी मोहिद्दीनपुर गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से कुछ आगे पिकअप चालक ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और लघुशंका करने लगा। इस दौरान परिचालक गाड़ी के अंदर ही बैठा था। इसी बीच तेज रफ्तार कंटेनर ने चालक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक काफी दूर तक घसीटता चला गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंचल पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शाम करीब 4:30 बजे परिजनों के पहुंचने के बाद शव की पहचान हो सकी। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed