फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dr. Azfar became the District President of PMSA after defeating his rival by a single vote.

Sambhal News: एक मत से प्रतिद्वंद्वी को हराकर डॉ. अजफर बने पीएमएसए के जिलाध्यक्ष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. Azfar became the District President of PMSA after defeating his rival by a single vote.
बहजोई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिला स्तरीय चुनाव शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई के सभागार में संपन्न हुए। जिला अस्पताल संभल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अजफर कमाल अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डॉ. मनमोहन शर्मा को एक मत से हराया।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 49 मतों में से 48 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अजफर कमाल को 24 मत मिले। डॉ. मनमोहन शर्मा को 23 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर सीएचसी नरौली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विश्वास अग्रवाल ने 30 मतों के साथ विजय प्राप्त की। दूसरे उपाध्यक्ष पद के लिए नरौली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह को 29 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव पद पर पंवासा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने 28 मत हासिल किए। उन्होंने डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान को नौ मतों से हराया। वित्त सचिव पद पर सीएचसी संभल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष अरोरा ने 25 मत प्राप्त किए। उन्होंने डॉ. खिलेंद्र सक्सेना को तीन मतों से पराजित किया। सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी पद पर सीएचसी जुनावई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विरास निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर-बराबर मिले मत... पर्ची से फैसला
उपाध्यक्ष के दूसरे पद के लिए सीएचसी गुन्नौर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकिशोर और डॉ. मनोज कुमार सिंह को बराबर 29-29 मत मिले थे। टाई होने की स्थिति में पर्ची डालकर विजेता का चयन किया गया। पर्ची के माध्यम से नाम निकलने पर डॉ. मनोज कुमार सिंह को उपाध्यक्ष के दूसरे पद के लिए विजयी घोषित किया गया। यह चुनाव शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।


इनकी देखरेख में हुआ चुनाव
चुनाव अधिकारी चंदौसी संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने नतीजों की जानकारी दी। यह चुनाव जिला चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज विश्नोई की देखरेख में संपन्न हुआ। राज्य स्तर से नामित मुरादाबाद के डॉ. संजीव वेलबाल और अमरोहा के डॉ. कामेंद्र सिंह पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर और सहायक निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने सभी विजयी चिकित्सकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed