{"_id":"67efecf6177afd28650c7401","slug":"fighting-indian-state-itself-remark-sambhal-court-asks-rahul-gandhi-to-reply-by-may-7-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: राहुल गांधी को भारतीय राज्य से लड़ाई वाले बयान पर नोटिस जारी, सात मई तक जबाव दाखिल करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: राहुल गांधी को भारतीय राज्य से लड़ाई वाले बयान पर नोटिस जारी, सात मई तक जबाव दाखिल करने के आदेश
Fri, 04 Apr 2025 08:00 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, संभल
पीटीआई, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:00 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारतीय राज्य से लड़ाई वाले बयान पर संभल की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उन्हें सात मई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता की याचिका पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विवादित बयान को लेकर संभल की चंदौसी स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट सख्त हो गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी से इस मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई की तारीख सात मई तय की है।
विज्ञापन
मामला 15 जनवरी 2024 का है। तब दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा था कि हम अब भाजपा, आरएसएस ही नहीं, बल्कि भारतीय राज्य से भी लड़ रहे हैं। इस बयान को लेकर हिंदू शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने आपत्ति जताते हुए इसे देश की एकता और लोकतंत्र पर हमला बताया।
विज्ञापन
सिमरन गुप्ता ने पहले जिलाधिकारी, एसपी संभल और अन्य अधिकारियों को शिकायत सौंपी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 23 जनवरी को चंदौसी स्थित अदालत में मामला दर्ज कराया। उनके अधिवक्ता सचिन गोयल ने बताया कि कोर्ट ने इस बयान को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
इसके बाद 20 मार्च को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर चार अप्रैल को पेश होने या लिखित जवाब देने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई में अदालत ने राहुल गांधी को एक और मौका देते हुए सात मई तक जवाब दाखिल करने का आदेश जारी किया है।
सिमरन गुप्ता का कहना है कि राहुल गांधी का यह बयान देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे देश की अखंडता को खतरा हो सकता है।