{"_id":"63f3cd013c9a48ebf50ff00d","slug":"eight-people-including-three-women-injured-in-three-separate-road-accidents-sambhal-news-c-15-1-62349-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल
विज्ञापन
बहजोई। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सोमवार को गांव पाठकपुर के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार रामबहादुर व उसकी पत्नी बबिता निवासी गांव कुंडरी थाना गुन्नौर समेत पप्पू निवासी गांव करियावन थाना जरीफनगर जिला बदायूं घायल हो गए।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बबिता को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं बहजोई-रजपुरा मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से नरेश, उसकी पत्नी भागवती समेत लक्ष्मी निवासी गांव मौलागढ़ थाना चंदौसी घायल हो गए।
इसके अलावा इसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रताप पुत्र चिंतामन व हरवेश पुत्र शंकर निवासी गांव करपुरी थाना रजपुरा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।