{"_id":"5c3f93d5bdec2273222f79a6","slug":"81547670485-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली और मिलावटी शराब बनाने का भंड़ाफोड़, मौके से चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली और मिलावटी शराब बनाने का भंड़ाफोड़, मौके से चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में मिलावटी और नकली शराब को बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामारी करके चार लोगों को नकली शराब बनाते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मिलावटी व नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल और उपकरण बरामद किए गए है। हालांकि मुख्य आरोपी समेत तीन लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।
बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को हयातनगर पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव मल्लाह मुस्तफाबाद में नकली शराब बेचने के लिए दो लोग आने वाले हैं। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। रात साढ़े बजे करीब बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा, आरोपियों ने अपना नाम गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अवधेश और दूसरे ने हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी सतेंद्र बताया। उनके पास एक पेटी मिलावटी शराब की बरामद हुई। पूछताछ करने पर बताया कि यह शराब वह बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बागडपुर छोइया से लाए हैं। वहीं इसको तैयार किया जाता है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन गिरि फोर्स के साथ आरोपियों को लेकर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बागडपुर छोइया में छापा मारा तो वहां राकेश कुमार के मकान में पांच लोग नकली शराब बनाते दिखे। पुलिस को आता देख आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी विकास और अकबरपुर निवासी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके से 400 पव्वे शराब से भरे, यूरिया, होलोग्राम, खाली पव्वे, रैक्टीफाईड एल्कोहल, एक बोतल कलर बरामद किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भागे हुए आरोपियों में गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव दफ्थरा निवासी पान सिंह, बहजोई थाना के गांव बागडपुर छोइया निवासी राकेश और हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मल्लाह मुस्तफाबाद निवासी राहुल हैं। भागे हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।