फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को जिंदा जलाया

दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को जिंदा जलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं देने पर विवाहिता को जिंदा जलाया
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के आटा गांव में एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण केरोसिन छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को यूपी-100 पुलिस को सूचना मिली कि आटा गांव में सुमन (19) पत्नी कृष्णपाल को ससुरालियों ने केरोसिन डालकर जलाकर मार दिया है। पुलिस पहुंची तो महिला गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में कमरे में पड़ी थी। थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा मौके पर पहुंची। ससुराल पक्ष के सभी लोग शव को घर में पड़ा छोड़कर भाग चुके थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि महिला सुमन की शादी दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज से थाना बनियाठेर के ही आटा गांव निवासी कृष्ण पाल से हुई थी। शुरुआत में तो सब कुछ ठीकठाक रहा लेकिन आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद ससुराल पक्ष के लोग मोटर साइकिल की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने के कारण मारपीट पी जाती थी। चार माह पहले यह मामला पुलिस पारिवारिक सुलह समझौता केंद्र बहजोई में भी पहुंचा। जहां आज भी सुलह समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन इसी बीच 15 दिन पहले विवाहिता को लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब महिला के पिता श्यामलाल निवासी काजीबेहटा थाना बनियाठेर गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के साथ मिलकर फैसला कर बेटी सुमन को ससुराल में छोड़ दिया था। सुमन को कोई बच्चा नहीं था। पारिवारिक विवाद का यह भी एक कारण माना जा रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई दीपक कुमार की तहरीर पर पति कृष्णपाल, ससुर जगदीश, सास मीना, ननद गीता, खुश्बू व सुखदेव निवासी आटा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

गृह क्लेश में महिला ने खुद को आग लगाकर की आत्मदाह की कोशिश
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गृह कलह के कारण शनिवनार को एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे जुनावई चिकित्सालय में लाया गया लेकिन महिला अस्सी फीसदी तक झुलस चुकी है। उसे गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के विलासपुर गांव में उमेश कुमार की पत्नी विनीता देवी (25) पिछले काफी दिनों से पारिवारिक कलह से परेशान थी। घर में आए दिन मारपीट भी होती थी। बताते हैं कि शनिवार की सुबह भी घर में विवाद हो गया। पति ने भी उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे क्षुब्ध विनीता देवी ने शनिवार की दोपहर को अपने कमरे में जाकर घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा दी। जब चीख पुकार शुरू हुई परिजन व आसपास के लोग दौड़े। आग बुझाई गई लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। महिला को जुनावई अस्पताल में लाया गया लेकिन यहां महिला को अस्सी फीसदी झुलसने की बात कहते हुए उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ को रेफर कर दिया है। पतरिया चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि किसी ने सूचना तो नहीं दी लेकिन जानकारी की गई है। मायके व ससुराल वाले अलीगढ़ में महिला का उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed