{"_id":"5c2a7039bdec22718e0cf046","slug":"191546285113-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को झांसा देकर खाते से 43 हजार रुपये ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को झांसा देकर खाते से 43 हजार रुपये ठग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। खाते में रुपये डालने का झांसा देकर व्यापारी के एटीएम कार्ड का नंबर और पिन नंबर ले लिया। इसके बाद व्यापारी के खाते से 43 हजार रुपये की शापिंग कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। व्यापारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
नगर के नया बाजार बड़ा मंदिर के निकट निवासी व्यापारी अतुल कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम उनके फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को महेश गुप्ता बताते हुए उनके खाते में रकम डालने की बात कही। इस पर उसने अपने बैंक खाते का नंबर दे दिया।
इसके बाद कॉल करने वाले ने उससे उसके एटीएम कार्ड का नंबर और पिन कोड भी पूछा। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और एटीएम कार्ड का नंबर व कोड बता दिया। कुछ देर बीतने के बाद उसके मोबाइल पर खाते से 43 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए और उसे ठगी का अहसास हुआ। व्यापारी ने थाना पहुंचकर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर दी है।