{"_id":"5c3f94e3bdec22732c13ef88","slug":"141547670755-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी सीमेंट की फैक्ट्री में मृत मिले पांच गोवंशीय पशु, फैला आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद पड़ी सीमेंट की फैक्ट्री में मृत मिले पांच गोवंशीय पशु, फैला आक्रोश
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर मिलक क्षेत्र में बंद पड़ी एक सीमेंट फैक्टरी में बुधवार की सुबह नौ बजे गोवंशीय पशुओं के पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक ने मौके पर पशुओं का परीक्षण कर मृत घोषित किया है। गोवंशीय पशुओं को गड्ढा खोदकर दफनाया गया है। इधर, पुलिस ने बजरंग दल नया मुरादाबाद के प्रखंड संयोजक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
असमोली थाना की मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक के बीच मुरादाबाद के निवासी अनवर अली सीमेंट की फैक्टरी दस साल से बंद पड़ी है। फैक्टरी परिसर में बुधवार की सुबह पांच गोवंशीय मृत पशु ग्रामीणों को दिखाई दिए। मृत गोवंशीय पशुओं को देख ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार असमोली थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से पूछताछ की। लेकिन कोई वजह सामने नहीं आ सकी। मृत गोवंशीय पशु कहां से आए और कब इस स्थान पर डाले गए आदि सवालों से पुलिस घिरी रही। बजरंग दल नया मुरादाबाद के प्रखंड संयोजक सुमित भारद्वाज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि योगी सरकार में भी आखिर गोवंशीय पशुओं का वध कब तक होता रहेगा। सीओ सुदेश कुमार ने ग्रामीणों को जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। गोवंशीय पशुओं को गड्ढा खुदवाकर दफनाया गया है।