फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP government is cheating the farmers: Aditya Yadav

किसानों के साथ छल कर रही भाजपा सरकार : आदित्य यादव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP government is cheating the farmers: Aditya Yadav
गवां(संभल)। गुन्नौर तहसील के रजपुरा की बाजार मैदान में रविवार को हुए पीडीए कार्यक्रम में बदायूं से सपा के सांसद आदित्य यादव ने भाजपा की राज्य सरकार और केंद्र सरकार कर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों को खाद समय से नहीं मिल रहा और न ही उनकी फसल का सही दाम मिल रहा है। सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार को संविधान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार चलाने वाले देश के संविधान और इतिहास को बदलना चाहते हैं। सांसद ने क्षेत्रीय समस्याओं को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। कहा कि भारी बारिश से गंगा किनारे के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। किसानों को फसल का मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा। किसानों की आय दोगुनी करने वाली डबल इंजन की सरकार में किसानों की आय को घटा दिया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर किसानों को भरपूर मात्रा में खाद मिलेगा। सपा अंबेडकर यूथ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष जाटव ने कहा कि देश प्रदेश में भाजपा विकास की राजनीति छोड़ दलित और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करने में लगी है। धार्मिक भावनाओं को भड़का कर राज करना चाहती है।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक रामखिलाड़ी यादव, अखिलेश यादव, तसलीम अहमद, मुनेंद्र राघव, अमित यादव, बिट्टू कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव, अब्दुल हमीद उर्फ कल्लू प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed