फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bad roads...electric wires hanging on bamboo poles

Sambhal News: बदहाल सड़कें... बांस-बल्लियों पर लटके बिजली के तार

Sun, 10 May 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bad roads...electric wires hanging on bamboo poles
संभल। मोहल्ला चौधरी सराय में जिम्मेदारों की अनदेखी लोगों के जीवन पर भारी पड़ने लगी है। मोहल्ले मूलभूत सुविधाएं न होने से लोग परेशान है। मोहल्ले की सड़कें बदहाल हो चुकी हैं और हाईटेंशन लाइन भी बांस-बल्ली के सहारे है, जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

लोगोें ने बताया कि कई बार समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। उनका कहना था कि पुलिया वाली मस्जिद के पास सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया है, जबकि इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं। कहा कि जर्जर सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। साथ ही जलभराव से काफी दिक्कत होती है। मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का खतरा बना है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
-20 साल से अधिक बीत गए लेकिन बांस-बल्ली के सहारे ही बिजली मिल रही है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। जरा सी हवा चलने पर फॉल्ट हो जाता है और चिंगारी के निकलने से आग लग जाती है। इसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। -सुंदरलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहल्ले में सड़क पर पानी जमा रहता है। जलभराव से मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य संक्रामक बीमारियों का डर लोगों को सताते रहता है। मच्छरों के आतंक से लोग परेशान हैं। गंदगी व बदबू से लोगों का घर के बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। -फैसल


-वार्ड में सड़क जर्जर हैं। नालियां टूटी हुई हैं। इन पर स्लैब नहीं बने हुए हैं। इस कारण लोग कूड़ा-करकट डाल देते हैं। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा है। बीमारियों के फैलने का अंदेशा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाए। -सितारा

-कई सड़कों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद चौधरी सराय काम शुरू करा दिया जाएगा। लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। -आसिया मुशीर, पालिकाध्यक्ष, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed