{"_id":"68dd8947df6dcbd0cf04e30c","slug":"a-young-man-riding-another-bike-was-beaten-up-after-his-bike-collided-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123431-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक टकराने पर दूसरे बाइक सवार युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक टकराने पर दूसरे बाइक सवार युवक को पीटा
Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। बुधवार की शाम चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार ने परिजनों को बुला लिया और दूसरे बाइक सवार के साथ मारपीट की।
जनपद रामपुर के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव महूनागर निवासी मुरारी अपनी ससुराल बनियाठेर के गांव बेहटा साहू से वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक भुलाबई के निकट पहुंची तो उसने साइड लेने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रहे मुरादाबाद के बिलारी निवासी बाइक सवार विकास शर्मा की बाइक आगे चल रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में घायल हुए मुरारी ने अपने रिश्तेदार विपिन कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर विपिन कुमार मौके पर पहुंचा। कहासुनी के बाद विकास शर्मा ने अपने बहनोई व परिजनों को मौके पर बुला लिया। तभी विकास शर्मा की ओर से आए लोगों ने विपिन तथा मुरारी को बुरी तरह मारा पीटा। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आई। दोनों पक्षों में आपसी सुलह समझौते की बात चल रही है।