{"_id":"68150c6cad56e1d28a0831a9","slug":"a-wall-collapsed-due-to-rain-a-class-4-student-died-after-being-buried-under-it-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-122129-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश के चलते दीवार गिरी, दबने से कक्षा चार की छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश के चलते दीवार गिरी, दबने से कक्षा चार की छात्रा की मौत
Fri, 02 May 2025 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 02 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई।
गांव अकबरपुर में बारिश के चलते गिरी दीवार के नीचे दबने से कक्षा चार की छात्रा अलीना (12) की मौत हो गई। छात्रा अपनी ननिहाल में घूमने के लिए आई थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे हुआ है।
कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कोकावास निवासी सलीम की बेटी अलीना गांव के प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। आठ दिन पहले अलीना अपनी मां शहनाज के साथ बहजोई के गांव अकरबरपुर में ननिहाल घूमने आई थी। मामा इरशाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे बारिश हो रही थी। उसी समय मकान की दीवार अचानक से ढह गई। इसकी चपेट में आकर अलीना गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। बताया कि करीब दस मिनट बाद मलबे से छात्रा को बाहर निकाला गया गया था। उस समय शरीर में हलचल दिख रही थी। पहले बहजोई में उपचार कराया और बाद में चंदौसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा अपने पांच बहन भाइयों में चौथे नंबर की थी।
विज्ञापन