फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A statue of Emperor Prithviraj Chauhan will be installed alongside the road widening project, and encroachments will be removed.

Sambhal News: सड़क चौड़ीकरण के साथ सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगेगी, अतिक्रमण हटेगा

Wed, 02 Sep 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A statue of Emperor Prithviraj Chauhan will be installed alongside the road widening project, and encroachments will be removed.
संभल में चंदौसी चौराहे पर चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के दृ​ष्टिगत किसी भी तरह का अवैध कब्जा न रखने की
संभल। शहर के चंदौसी चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण के साथ ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा भी लगाई जाएगी। मंगलवार की शाम को विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार ने चिह्नांकन की कार्रवाई की। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद चिह्नित हिस्से को तोड़ने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पिछले एक साल से चल रही है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। अब प्रशासन की ओर से स्थापित कराया जाना है।जेई ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए सड़क के बीच से 45 फीट जगह खाली कराई जाएगी। इसका उद्देश्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इस कार्रवाई की जद में मुजम्मिल, सरफराज, हाजी कल्लन, हाजी लड्डन, फाजिल, फराज, गुफरान, रिजवान, अनवर और जमाल आदि की दुकानें आई हैं। इनको निर्देश दिए हैं कि वह चिह्नित हिस्से को हटा दें। इस दौरान दुकानदाराें में रोष दिखाई दिया। एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि चौड़ीरण के साथ प्रतिमा भी लगाई जानी है। इसी क्रम में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed