फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A farmer who burned paddy straw was fined.

Sambhal News: धान की पराली जलाने वाले किसान से जुर्माना वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
A farmer who burned paddy straw was fined.
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव शाहपुर सिरपुड़ा में फसल अवशेष जलाने का मामला सामने आया है। टीम ने पराली जलाने के आरोप में किसान सय्यद सैफी, अकबर जैदी से 2500 का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फसल अवशेष जलाना प्रतिबंधित है। जिले में असमोली क्षेत्र में पहला मामला सामने आया है। किसान से जुर्माना वसूला गया है। बताया कि खेतों में धान की फसल का अवशेष जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह दंडनीय अपराध भी है। यदि किसी खेत में आग लगने की सूचना मिलती है, तो तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करें। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

बताया कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए गांव व ब्लॉक स्तर पर निगरानी टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें खेतों पर निगरानी रख रही हैं। ऐसे में किसान अवशेष प्रबंधन के लिए आधुनिक यंत्रों का उपयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed