फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   890 Waqf properties in the district, highest in Sambhal

Sambhal News: जिले में वक्फ की 890 संपत्तियां, संभल में सबसे अधिक

Sun, 11 Aug 2024 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
890 Waqf properties in the district, highest in Sambhal
संभल। जिले में शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की 890 संपत्तियां हैं। इसमें सुन्नी वक्फ बोर्ड की 863 और शिया वक्फ बोर्ड की मात्र 27 संपत्तियां हैं। कई संपत्तियों पर विवाद है, लेकिन इन विवादों का तहसील स्तर पर एसडीएम व लखनऊ वक्फ बोर्ड के स्तर पर देखे जाते हैं।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियां दो प्रकार की होती हैं। इसमें अलल खैर और अलल औलाद शामिल हैं। जिले में जिस संपत्ति का विवाद सामने आता है। उसकी शिकायत को एसडीएम स्तर पर भेज दिया जाता है। उसके बाद भी समाधान नहीं होता है तो वक्फ बोर्ड लखनऊ से मामला निबटता है। शासन से ऐसा कोई आदेश अभी नहीं मिला है जिसमें संपत्तियों का ब्योरा मांगा गया हो। इसलिए विवादित संपत्तियों का ब्योरा जिला स्तर पर नहीं है। बताया कि जिले में संभल तहसील में सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां सबसे ज्यादा हैं। 846 संपत्तियां संभल तहसील में हैं। चंदौसी में 16 और गुन्नौर तहसील में मात्र एक वक्फ बोर्ड संपत्ति है। शिया वक्फ बोर्ड की जिले में मात्र 27 संपत्तियां हैं। इसमें कुछ का विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन



यह हैं सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां
वक्फ का नाम संख्या
कब्रिस्तान 510
मस्जिद 207
कृषि भूमि व मकान दुकान 61
मजार 34
ईदगाह 17
मदरसा 9
इमामबाड़ा 7
दरगाह 1
000000000
शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियां

वक्फ का नाम संख्या
कब्रिस्तान 6
मस्जिद 9
मकान व दुकान 5
इमामबाड़ा 5
कर्बला 1
कृषि भूमि 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed