{"_id":"6388efececaa17533a58c530","slug":"women-have-to-be-empowered-to-stop-violence-saharanpur-news-mrt616007226","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हिंसा बंद करने को महिलाओं को बनना होगा सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हिंसा बंद करने को महिलाओं को बनना होगा सशक्त
विज्ञापन
दिशा संस्था के कार्यक्रम में सूचना पत्रक जारी करते अतिथिगण।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। दिशा सामाजिक संगठन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिला हिंसा जागरुकता विषय पर महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में दिशा के संस्थापक केएन तिवारी ने कहा कि महिलाओं पर होने वाली हर प्रकार की हिंसा को बंद करने हेतु महिलाओं को सशक्त होना होगा। वरिष्ठ कॉअर्डिनेटर जान्हवी तिवारी तथा कार्यक्रम समन्वयक पीराम ने 16 दिवसीय एक्टिविजम अंगेस्ट जेंडर बेस्ड वाइलेंस कैम्पेन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है।
थाना चिलकाना की कांस्टेबल सरिता, सोनी यादव तथा शीतल ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर पुलिस थाने में महिलाओं की सुविधा के लिए महिला डेस्क बनी है। उन्होंने महिलाओं को पुलिस द्वारा हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
वन- स्टॉप सेंटर सहारनपुर की कॉअर्डिनेटर सरिता ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर सेंटर के माध्यम से किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक जगह ही कानूनी, मेडिकल, पुलिस सुरक्षा तथा कुछ समय रहने की सुविधा मिल जाती है। वन स्टॉप सेंटर की कणिका गुप्ता ने भी महिलाओं को सुमंगल योजना, विधवा पेंशन एवं बाल सेवा योजना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कॉअर्डिनेटर तसनीम ने किया। शाहीन प्रवीन रिया, विशाखा, सानिया, समीक्षा, सलमा, राजवती एवं रेखा आदि ने भी विचार रखे।