{"_id":"63388ce2c4a33d08276f196e","slug":"women-demonstrated-when-drinking-water-supply-stopped-saharanpur-news-mrt607659116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चार सबमर्सिबल पंप फुंके, पांच दिन से ठप है ़पेयजल आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। नगर पालिका के चार सबमर्सिबल पंप खराब होने से पांच दिन से नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। पेयजल की किल्लत से परेशान महिलाओं ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। अति शीघ्र समस्या का समाधान करने के आश्वासन पर महिलाएं लौटीं।
शनिवार सुबह महिलाएं नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि सरकारी सबमर्सिबल पंप बार बार खराब हो रहे हैं। इसके चलते कई वार्डों के नागरिक बीते पांच दिन से पीने के पानी के लिए भी तरस गए हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ला कुरैशियान, गुजरान व नजूल में लगे सरकारी नलकूपों की सबमर्सिबल पंप खराब पड़ी हैं। इससे समस्या विकराल हुई है। लोगों को काफी दूर से सरकारी हैंडपंपों से पानी भर कर लाना पड़ रहा है। नवरात्र के व्रत चल रहे हैं, ऐसे में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मोटरों को ठीक कराने एवं उनकी रिपयेरिंग में गुणवत्ता का ध्यान रखने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी के ना होने पर जलकर प्रभारी काशिफ कुद्दूसी ने महिलाओं को किसी तरह समझाबुझा कर शांत किया। प्रदर्शनकारियों में राधिका गोयल, प्रीति पटवा, उमा शर्मा कविता धीमान, सुशीला धीमान, रोशनी कश्यप, इंदिरा देवी, नीतू रानी, विशाल पटवा, सेवाराम, सागर कुमार आदि रहे। उधर काशिफ कुद्दूसी ने बताया कि एक-दो दिन में आपूर्ति दुरुस्त करा दी जाएगी।