फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman killed during fight on two sides in saharanpur

सहारनपुर: दो पक्षों में मारपीट के दौरान महिला की मौत, पानी की बोतल खरीदने पर युवकों से हुई थी कहासुनी

Sat, 17 Oct 2020 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 11:50 PM IST
सार

- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के हबीबगढ़ में हुई घटना
- एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने के बाद हुई थी युवकों से कहासुनी
 

विज्ञापन
Woman killed during fight on two sides in saharanpur
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के हबीबगढ़ में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। महिला पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। यहां एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने के बाद युवकों के साथ हुए विवाद में यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हबीबगढ़ निवासी मोहम्मद सागर ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। क्षेत्र के ही कुछ युवक दुकान पर आए थे। उन्होंने दुकान से सिगरेट खरीदी और पानी की बोतल ली। आरोप है कि शराब के नशे में इन युवकों ने पानी की खाली बोतल दुकान की ओर फेंककर मारी। इसका विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


बाद में उनकी मां बानो ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद वह नीचे गिर गईं और बेहोश हो र्गइं। इसके बाद युवक फरार हो गए। महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया तो यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। दुकानदार सागर और कुछ अन्य लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक का वलीमा चल रहा था। इसी दौरान एक दुकान से पानी की बोतल लेने के बाद युवकों के साथ विवाद हुआ था। बीच-बचाव के दौरान ही नीचे गिरने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि महिला को कोई खुली चोट नहीं लगी है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed