{"_id":"6b0c654f243c46d206094d6c","slug":"get-a-solar-plant-installed-on-your-rooftop-for-free-apply-by-december-15-saharanpur-news-c-30-1-sha1026-188934-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: छत पर मुफ्त लगेगा सोलर प्लांट, 15 दिसंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: छत पर मुफ्त लगेगा सोलर प्लांट, 15 दिसंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
-एक-दो किलोवाट सिस्टम लगाने का मौका, उपभोक्ताओं को देना होगा मामूली अंशदान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपभोक्ता एक से दो किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगवा सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि यह सुविधा सहारनपुर जोन की संयुक्त पहल पर दी जा रही है। एक किलोवाट के सोलर सिस्टम के लिए अधिकतम पांच हजार रुपये अंशदान तय किया गया है। दो किलोवाट के सिस्टम के लिए दस हजार रुपये अंशदान देना होगा। योजना के तहत उपभोक्ताओं को 25 साल तक बिजली बिल में बचत का लाभ मिलेगा।
एक किलोवाट का सोलर प्लांट प्रतिमाह करीब 100 यूनिट बिजली बना सकता है। इससे बिजली बिल में 300 रुपये या इससे अधिक की बचत होगी। दो किलोवाट के प्लांट से करीब 200 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इससे प्रतिमाह 1000 से 1200 रुपये तक बिल में कमी आ सकती है। सोलर प्लांट पर पांच साल तक मुफ्त रखरखाव की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा निशुल्क नेट मीटर और केबल दी जाएगी। इच्छुक उपभोक्ता आधार कार्ड और बिजली का बिल लेकर नजदीकी बिजलीघर कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।