{"_id":"5f8b33fc8ebc3e9c0873dca6","slug":"woman-killed-during-fight-on-two-sides-saharanpur-news-mrt5066498122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दो पक्षों में मारपीट के दौरान महिला की मौत, पानी की बोतल खरीदने पर युवकों से हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दो पक्षों में मारपीट के दौरान महिला की मौत, पानी की बोतल खरीदने पर युवकों से हुई थी कहासुनी
Sat, 17 Oct 2020 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:50 PM IST
सार
- थाना कुतुबशेर क्षेत्र के हबीबगढ़ में हुई घटना
- एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने के बाद हुई थी युवकों से कहासुनी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के हबीबगढ़ में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों के लोगों को शांत किया। महिला पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। यहां एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने के बाद युवकों के साथ हुए विवाद में यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हबीबगढ़ निवासी मोहम्मद सागर ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। क्षेत्र के ही कुछ युवक दुकान पर आए थे। उन्होंने दुकान से सिगरेट खरीदी और पानी की बोतल ली। आरोप है कि शराब के नशे में इन युवकों ने पानी की खाली बोतल दुकान की ओर फेंककर मारी। इसका विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
बाद में उनकी मां बानो ने बीच बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद वह नीचे गिर गईं और बेहोश हो र्गइं। इसके बाद युवक फरार हो गए। महिला को जिला चिकित्सालय लाया गया तो यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। दुकानदार सागर और कुछ अन्य लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इस बारे में पूछने पर थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक युवक का वलीमा चल रहा था। इसी दौरान एक दुकान से पानी की बोतल लेने के बाद युवकों के साथ विवाद हुआ था। बीच-बचाव के दौरान ही नीचे गिरने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि महिला को कोई खुली चोट नहीं लगी है। मामले की जांच कराई जा रही है।